Skip to main content

ब्लॉग क्या होता है ब्लॉग किसे कहते है ब्लॉग के फायदे | (What is blog? Advantage of Blog) - Techtool Hindi

                     Blogging Tips & Tricks

हम इस article/post के माध्यम से आपको बताएँगे की- ब्लॉग क्या है। ब्लॉग कहते किसे है। ब्लॉग क्या होता है ? लोग ब्लॉग क्यों बनते है? लोग blogging क्यों करते है ? ब्लॉग से हमें फ़ायदा क्या ? इन सब सवालों के जवाब पाने के लिए इस post को पढ़िए, इसमें आपको पूरी जानकारी देने की हमारी पूरी कोसिस रहेगी।


ब्लॉग क्या होता है ? ब्लॉग किसे कहते है ?

Blog एक ऐसी जगह है जहाँ पर हर रोज, हर घंटे कुछ-न-कुछ नया सिखने को मिलता है, वहाँ हर रोज़, हर घंटे नये-नये Post Updates होते रहते है। ब्लॉग एक प्रकार के व्यक्तिगत जालपृष्ठ (वेबसाइट) होते हैं जिन्हें दैनन्दिनी (डायरी) की तरह लिखा जाता है। इनके विषय सामान्य भी हो सकते हैं और विशेष भी। हर ब्लॉग में कुछ Article, कुछ फोटो और  कुछ Video भी हो सकती हैं। हिन्दी भाषा के अनुसार ब्लॉग को "चिठ्ठा"कहा जाता है। 'चिट्ठा' शब्द पहले हिन्दी चिट्ठाकार (Indian blogger) आलोक कुमार द्वारा प्रतिपादित/Found किया गया था, जो कि अब Internet पर हिन्दी दुनिया में प्रचलित हो गया है। "चिठ्ठा" शब्द अब Google द्वारा भी अपने शब्दकोश/Dictionary में शामिल किया जा चुका है।

Blog एक अंग्रेजी शब्द है जो की Weblog  शब्द का एक सूक्ष्म (Short Name) रूप है। weblog नाम 1997 में Jorn Berger ने दिया, जिसे आगे चलकर 1999 में Merholz ने इसका short नाम रखा Blog जो आज इस नाम से प्रसिद्ध है, लोग इसी नाम से जानते है, तथा यह शब्द इन्टरनेट पर प्रचलित हो गया है। 

दोस्तों आपको पता ही होगा की लोग पुराने ज़माने या कुछ सालों पहले यानि लगभग 20 साल पहले, लोग Dairy, पत्रिका, अपने सुझाव या कुछ महत्वपूर्ण बातें इत्यादि, लिखा करते थे, या share किया करते थे। आज के आधुनिक युग (modern age ) में लोग इन्टरनेट पर  लिखना यानि ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं,  उसे share करते है। इसी को ब्लॉग कहा जाता है। ब्लॉग किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है। ब्लॉग लिखने वाले को ब्लॉगर (Blogger) भी कहा जाता है ओर जो काम ब्लॉग पर होता है उसे ब्लॉग्गिंग (Blogging) कहा जाता है।

ब्लॉग्गिंग (Blogging) - 

Blog बना कर Articles लिखने ओर Blog को Maintain करने के काम को ही Blogging कहते है, Blogging एक ऐसा जरिया है जिसके द्वारा हम किसी विषय/Topic पर लिख सकते है,अपने विचार को अपने नजरियों से  दुसरो के सामने रख सकते है आप जो कुछ भी जानते है वो दुसरो को भी सिखा सकते है, Blogging ज्ञान और मनोरंजन का साधन बन चूका है। ब्लोगिंग करके आप अच्छे पैसे भी कमा सकते है। Blogging से अपना नाम Internet की दुनिया में अपना पहचान भी बना सकते है। 

ब्लॉगर (Blogger) - 

ब्लॉगर वह व्यक्ति होता है, जो ब्लॉग बनाकर , अपना ज्ञान, अपने विचार और जो भी कुछ वो जानता हो, जिससे दूसरों की मदद कर सकता है लोगो तक पहुचता है , वे अपने ब्लॉग के माध्यम से, इसके लिए वे हर रोज़ लिखता है, हर वक्त लोगो को updates रखने के लिए नई-नई चीजों के खोज में लगा रहता हो, यानि की वो हर चीज़ जिसे लोग नही जानते उससे अपने ब्लॉग के जरिये से बताता है उसे ब्लॉगर कहते है। सीधे शब्दो में बोल सकते है जो व्यक्ति Blogging करता है, वह Blogger कहलाता है।   

एक ब्लॉग दिखने में कैसा होता है ?

एक Simple Blogकी बात करी जाए तो, एक तरफ Posts List दिखाई जाती है ओर एक तरफ Sidebar में feature, ब्लॉग में post के निचे comment system होता है जिससे ब्लॉग में आने वाले readers अपने सुजाव, राय दे सके। और एक subscribe box होता है, subscribe box में readers अपने email के जरिए से आपकी ब्लॉग से नई-नई article/post के updates अपने email में पा सकता है। एक ब्लॉग को ज्यादातर एक Admin(Owner) या एक Team द्वारा चलाया जा सकता है। एक ब्लॉग में हर रोज़ नई-नई post/articles प्रकाशित (Publish) होते है। जैसे:- hindiarticles.com को ही देख लीजिये ये भी एक ब्लॉग है।

ब्लॉग  बनाने के फायदे - Benefits of Blogs 

आमतोर पर Blog बनाकर या Blogging करके हमें कोई नुकशान नहीं होता, 
बल्कि ब्लॉग से Benefits ही Benefits है। कुछ points यहाँ इस प्रकार दिया गया है।  
  • अपनी ज्ञान को एक दुसरे से share करके यानि ब्लॉग में articles को लिखके, ब्लॉग से हम पैसे भी कमा सकते है।
  • इन्टरनेट की दुनिया में अपनी पहचान बना सकते है। 
  • ब्लॉग एक ऐसा जरिया जहाँ पर आपको कुछ-न-कुछ न्यू जानकारीया मिलती रहती है। आप इसे सीखते भी है, ओर सिखाते भी है। 
  • ब्लॉग बनाना बहुत ही आसन है, simple ब्लॉग बनाने में हमें Technical Knowledge या coding की जानकारी जरुरत नही पड़ती।
  • ब्लॉग एक एसा जगह है, जहाँ आप अपनी बातों को कम समय में हजारों लोगो तक पंहुचा सकते हों। 
  • ब्लॉग किसी भी भाषा में लिखा सकते है।  इसमें कोई रोक-टोक नही है। 
  • ब्लॉग बनाने के लिए कोई Technical पढाई जरुरी नही पड़ती, ब्लॉग कोई-भी आम-व्यक्ति बना सकता है।  
  • सबसे बड़ी बात तो यह है की Blogging करके आपका ज्ञान कम नही होता, बल्कि ज्ञान बढ़ता है। 

Comments

Popular posts from this blog

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के बिच अंतर (Electrical and electronics engineering me antar kya hai ) - Techtool Hindi

                     Difference Electrical and Electronics इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की परिभाषाएं | वे समान शब्द हैं जो भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। नीचे दिए गए अधिक विवरणों में इसे और संबंधित शर्तों को समझाएं । इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग का क्षेत्र है जो आम तौर पर बिजली, इलेक्ट्रॉनिक्स और विद्युत चुम्बकीयता के अध्ययन और अनुप्रयोग से संबंधित है।   इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग एक इंजीनियरिंग अनुशासन है जहां गैर-रैखिक और सक्रिय विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स घटक और इलेक्ट्रॉन ट्यूब, और अर्धचालक उपकरण, विशेष रूप से ट्रांजिस्टर, डायोड और एकीकृत सर्किट इत्यादि जैसे उपकरणों का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, उपकरणों और प्रणालियों को डिजाइन करने के लिए किया जाता है। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के बीच मुख्य अंतर नीचे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के बीच मुख्य अंतर है जो विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनि...

Main Difference between Electrical and Electronics in hindi ( विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच मुख्य अंतर हिंदी ) - Techtool Hindi

Difference between Electrical and Electronics in Hindi  (1) Definition • Electrical विद्युत प्रौद्योगिकी विद्युत ऊर्जा / शक्ति, आदि के उत्पादन, वितरण, भंडारण और रूपांतरण से संबंधित है। • Electronics इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की सहायता से विद्युत ऊर्जा की डिजाइनिंग, प्रवर्धन और स्विचिंग से संबंधित है। (2) Fundamental Role • Electrical विद्युत सर्किट में, विद्युत ऊर्जा में इलेक्ट्रॉन का प्रवाह होता है। • Electronics इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में, ऊर्जा में इलेक्ट्रॉन और छेद का प्रवाह होता है। (3) Device Principle (Voltage & Current) • Electrical विद्युत उपकरण वोल्टेज और करंट का उत्पादन करते हैं। • Electronics इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वोल्टेज और करंट को नियंत्रित करते हैं। (4) Current function (AC & DC) • Electrical यह अल्टरनेटिंग करंट (AC) पर काम करता है। AC पावर एकल चरण या तीन चरणों (220V / 440V) ’V 'से। KV' श्रेणी में हो सकती है। • Electronics केवल डायरेक्ट करंट (DC) ही इस पर काम करता है। वोल्टेज की सीमा V mV 'से। V' है। वोल्टेज...

UPS कैसे काम करता है। यूपीएस का कार्य । यूपीएस के मुख्य भाग । Working of UPS in Hindi | UPS Main Parts in Hindi | Techtool Hindi

UPS कैसे काम करता है (Working of UPS) एक यूपीएस में निम्नलिखित मुख्य घटक शामिल हैं: (UPS main parts working)   1. रेक्टिफायर / चार्जर (Rectifier/Charger) एक बैटरी को चार्ज करने और एक इन्वर्टर की आपूर्ति करने के लिए डीसी पावर का उत्पादन करता है। रेक्टिफायर को AC पावर दिया जाता है जिसे ये DC पावर में कनवर्ट करता है। उसके बाद इस Unfilter DC पावर को DC फ़िल्टर की सहायता से Pure DC में कन्वर्ट किया जाता है। तब इस DC का उपयोग बैटरी को चार्ज करने और इन्वर्टर को भी दिया जाता है load को चलाने के लिए। 2. बैटरी (Battery) बैटरी Rectifier से पावर लेती है और चार्ज होती है और जब बैकअप की जरूरत आती है तब ये अपने DC पावर को इन्वर्टर को देती है । Main पावर के ना होने पर भी   लोड बिना रुके चलता रह सके ।   3. इन्वर्टर (Inverter) Inverter को Filtered DC पावर दिया जाता है जिसे IGBT की मदद से unfiltered AC पावर में कनवर्ट किया जाता है। फिर इस पावर को AC फ़िल्टर सर्किट की मदद से Pure AC में कन्वर्ट किया जाता है। जिस से इस पावर का उपयोग लोड को चलाने के लिए किय...